Sunday, April 19, 2026

संक्रामक मसला

मसला ये नहीं कि हम उन्हें चाहते हैं,

मसला ये है कि वो किसी और को चाहते हैं।
कहने को तो वो भी मसला नहीं, पर
वो जिसे चाहते हैं, वो किसी और को चाहते हैं।
चलो वो भी कोई मसला नहीं, पर असली मसला ये है—
कि वो 'किसी और' वाली हमें चाहती है, और हम हैं कि
बस 'हमारी वाली' की चाहत में, उसे 'हाँ' बोल बैठे हैं।

No comments: